मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 पर्व परिचय

अगस्त माह के पर्व

स्वतंत्रता दिवस ( सम्पूर्ण भारत)

भारत के स्वतंन्त्रता के दिवस की याद में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाता हैं। १५ अगस्त को भारत की राजधानी दिल्ली में झंडा आरोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होते हैं। सबसे प्रमुख कार्यक्रम होता हैं लाल किले से प्रधानमंत्री का भाषण। प्रदेशों की राजधानियों और प्रशासकीय तंत्रों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

रक्षाबंधन (उत्तर भारत)

इस पर्व पर बहन अपने घनिष्ट प्रेम के प्रतीक रेशमी धागे 'राखी' को भाई की कलाई पर बाँधती हैं और बदले में भाई उसे उपहार देता है। यह त्योहार भाई बहन के बीच परस्पर सहयोग और रक्षा की भावना को सुदृढ़ करता है।

नागपंचमी (पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत)

यह पर्व पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मनाया जाता हैं। साँपों की पूजा और उनके प्रति श्रद्धा प्रदर्शित करना इस पर्व का प्रमुख उद्देश्य है।

जन्माष्टमी (सम्पूर्ण भारत में)

श्री कृष्ण का जन्मदिन सम्पूर्ण भारत में बड़े उत्सव के साथ मनाया जाता है। मथुरा और वृन्दावन में जहाँ श्रीकृष्ण ने अपना बचपन बिताया, जन्माष्टमी बड़ी धूम देखने योग्य होती है। उनके जीवन की घटनाओं को झाँकियों में प्रदर्शित किया जाता है और कृष्णलीला नाटक के रूप में भी खेली जाती है। महाराष्ट्र में ऊँचाई पर दही की हाँडी को लटका दिया जाता है और नवयुवकों की टोलियाँ पिरामिड बना कर उसको तोड़ने की कोशिश करते हैं।

तीज - (राजस्थान और चंडीगढ़)

वर्षा ऋतु के स्वागत में राजस्थान और पंजाब में तीज नाम का झूला उत्सव मनाया जाता है। पेड़ों पर झूले डाल दिए जाते हैं और उन्हें फूलों से सजाया जाता है महिलाएँ वस्त्रों और आभूषणों से सुसज्जित होकर झूला झूलती हैं और सावन के गीत गाती है।

ओणम (केरल)

प्राचीन राजा महाबली के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है जो केरल का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। साथ ही साथ नयी फसल का उत्साह भी लोगों में होता हैं। दस दिन के इस रंगारंग त्योहार में बैलों को सजाया जाता है, फूलों की रंगोली बनाई जाती है। घरों में रंग रोगन होता है, नए कपड़े पहने जाते हैं, खाना पीना होता है और महाबली के सम्पन्न राज्य की प्रशंसा में गीत गाए जाते हैं। इस पर्व का प्रमुख आकर्षण सर्पनौकाओं की दौड़ प्रतियोगिता है जो चम्पाकुलम, अरणमुला और कोट्टयम के समुद्री पानी में होती हैं।

नेहरू ट्राफी नौका दौड़ (केरल)

केरल का अलापुजा नगर अपनी वार्षिक नौकादौड़ के लिए प्रसिद्ध हैं। यह दौड़ अगस्त माह के दूसरे शनिवार को होती है। इस लंबी दौड़ में आकर्षण सर्प नौकाए भाग लेती हैं जिन्हें सौ से भी अधिक लोग एक साथ खेते हैं। विजेता को विजय चि) प्रदान किया जाता हैं। इस दौड़ का आनंद लेने लोग विश्व के हर कोने से यहाँ आते हैं।

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।