मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में विनोद भारद्वाज की रचनाएँ

पर्यटन में
महिमा मोनालीसा और
लूव्र संग्रहालय

 

विनोद भारद्वाज

जन्म- 8 अक्‍टूबर 1948 को लखनऊ में

कार्यक्षेत्र- विनोद भारद्वाज हिन्‍दी के सुपरिचित कवि, कहानीकार, फिल्‍म और कला समीक्षक हैं। छात्र जीवन में इन्‍होंने कला-कविता की लघु पत्रिका 'आरंभ' का संपादन किया था। टाइम्‍स ऑफ इण्डिया के समाचार साप्‍ताहिक 'दिनमान' में 1973 से 1991 तक पत्रकार के रूप में काम करने के बाद नवभारत टाइम्‍स, दिल्‍ली के फीचर सम्‍पादक भी रह चुके हैं। 1998 से स्‍वतंत्र लेखन। जलता मकान, होशियारपुर दो कविता संग्रहों के अलावा कला के सवाल, नया सिनेमा, समय और सिनेमा, कला-चित्रकला, आधुनिक कला कोश (सम्‍पादित) आदि पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। फिल्‍मकार के. बिक्रम सिंह की कला और साहित्‍य पर बनी चालीस से भी अधिक फिल्‍मों के कला व साहित्‍य सलाहकार के रूप में काम किया है। इन दिनों आउटलुक (हिन्‍दी), जनसत्‍ता, सहारा समय आदि में नियमित लेखन। 1981 में कविता के लिए भारतभूषण अग्रवाल स्‍मृति पुरस्‍कार और 1982 में उत्‍कृष्‍ट सृजनात्‍मक लेखन के लिए संस्‍कृति पुरस्‍कार मिला था। 1989 में सोवियत संघ में लेनिनग्राद अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव की ज्‍यूरी के सदस्‍य के रूप में चुने गये थे। 2002 में पत्‍नी देवप्रिया की स्‍मृति में पोस्‍टर कला की एक बड़ी प्रदर्शनी 'इन मेमोरिया' आयोजित की थी। 1997 में के. बिक्रम सिंह की रामचन्‍द्रन पर बनी वृत्तचित्र के सिलसिले में कलाकार के साथ तिरुवनंतपुरम और जन्‍म स्‍थान अट्टिंगल और उसके आसपास की यात्रा की थी। रामचन्‍द्रन की कला को पच्‍चीस से भी अधिक सालों से नियमित देखा और सराहा है।

प्रकाशित कृतियाँ-
सिनेमा: कल आज कल (2006) वाणी प्रकाशन
बृहद आधुनिक कला कोश (2006) वाणी प्रकाशन
समय, सच्‍चाई और सपने (2006) (टिप्‍पणियां) प्रवीण प्रकाशन
चितेरी (कहानी संग्रह) 2008 प्रवीण प्रकाशन
संस्‍कृति संवाद (भेंटवार्ताएं) 2008 प्रवीण प्रकाशन
'आरंभ' की डाक (संपादित) 2008 प्रवीण प्रकाशन
आर्ट क्‍यूरेटर के रूप में 'आर्ट इन सिनेमा' कार्यक्रम (ललित कला अकादेमी व इंडिया हैबिटेट सेंटर के लिए : 2005 और 2006)
आर्ट क्‍यूरेटर के रूप में आर्ट इंडस गैलरी के लिए 'आर्ट्स इन आर्ट' प्रदर्शनी (2006)
आर्ट क्‍यूरेटर के रूप में 'इंडिया हैबिटेट सेंटर' में मनोज कचंगल की प्रदर्शनी 2008

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।