मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में उषा प्रियंवदा की 
रचनाएँ 

कहानियाँ
वापसी

 


उषा प्रियंवदा

जन्म- २४ दिसंबर, १९३० को कानपुर (उत्तर प्रदेश) में।

शिक्षा-
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में पी एच डी की उपाधि।

कार्यक्षेत्र-
तीन साल दिल्ली के लेडी श्रीराम कालेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे प्राध्यापन के बाद फुलब्राइट स्कालरशिप पर अमरीका प्रस्थान किया, जहाँ ब्लूमिंगटन, इंडियाना में दो वर्ष पोस्ट डाक्टरल अध्ययन किया। संप्रति विस्कांसिन विश्वविद्यालय, मैडीसन में दक्षिण एशियाई विभाग में प्रोफेसर के पद से अवकाश प्राप्त।

उषा जी के कथा साहित्य में शहरी परिवारों के बड़े ही अनुभूति प्रवण चित्र हैं, और आधुनिक जीवन की उदासी, अकेलेपन, ऊब आदि का अंकन करने में उन्होंने अत्यंत गहरे यथार्थबोध का परिचय दिया है।

पुरस्कार व सम्मान-
पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार तथा 'ढींगरा फ़ाउण्डेशन-हिन्दी चेतना का अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान’ (समस्त साहित्यिक अवदान)।

प्रमुख कृतियाँ-
कहानी संग्रहः मेरी प्रिय कहानियाँ, जिन्दग़ी और गुलाब के फूल, एक कोई दूसरा, सम्पूर्ण कहानियाँ।
उपन्यासः पचपन खंभे लाल दीवारें, रूकोगी नहीं राधिका, शेष यात्रा, अंतर-वंशी, भया कबीर उदास।

संपर्क
unilsson@facstaff.wisc.edu

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।