मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में नवीन गुलिया की रचनाएँ
 

आत्मकथा
अंतिम विजय

 



नवीन गुलिया

नवीन गुलिया
जन्म- १६ जुलाई १९७३ को दिल्ली में।
शिक्षा- कंप्यूटर मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर उपाधि

कार्यक्षेत्र-
अद्भुत जिजीविषा एवं अपार साहस व हिम्मत के धनी श्री नवीन गुलिया एक लेखक, चिंतक, समाज-सेवक और प्रेरक वक्‍ता भी हैं। १८,६३२ फीट का विश्‍व का सबसे ऊँचा पहाड़ी दर्रा ‘मारसिमिक ला’ तक जानेवाले ये दुनिया के पहले व्यक्‍ति हैं और इनका यह विश्वकीर्तिमान अभी तक कोई तोड़ नहीं सका है। इन्होंने सुविधाओं से वंचित बच्चों की सहायता के लिए वर्ष २००७ में ‘अपनी दुनिया अपना आशियाना वेलफेयर सोसाइटी’ की स्थापना की।

प्रकाशित कृतियाँ-
वीर उसको जानिये तथा इन क्वेस्ट ऑफ द लास्ट विक्ट्री

पुरस्कार व सम्मान-
वर्ष २००६ में तत्कालीन राष्‍ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने इन्हें ‘प्रेसिडेंट्स नेशनल रोल मॉडल अवार्ड’ से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त श्री गुलिया कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किए जा चुके हैं, जिनमें ‘गॉडफ्रे फिलिप माइंड ऑफ स्टील अवार्ड’ (वर्ष २०१०), आई कांगो के द्वारा ‘करमवीर पुरस्कार’ (वर्ष २००९), ‘काविनकरे एबिलिटी मास्टरी अवार्ड’ (वर्ष २००६), ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन’ (वर्ष २००५), ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्लोबल इंडियन अवार्ड’ (वर्ष २००५), ‘लिम्का बुक पीपुल ऑफ दि ईयर’ (वर्ष २००५) एवं ‘स्टेट अवार्ड फॉर एडवेंचर स्पोर्ट्स’ (वर्ष २००४) प्रमुख हैं।

ई मेल:
navingulia@gmail.com

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।