मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में चंद्रकांता
की रचनाएँ

कहानियों में
रसूल अहमद वल्द महदजू उर्फ ऋषि परंपरा का दुखांत

संस्मरण में
देखना, जानना और होना


 


चंद्रकांता

जन्म : ३ दिसंबर १९३८ को श्रीनगर, भारत में।
शिक्षा : हिंदी में स्नातकोत्तर उपाधि।
 
कार्यक्षेत्रः चंद्रकांता के लेखन का प्रारंभ १९६६ से हुआ जब उनकी पहली कहानी 'खून के रेशे' कल्पना में प्रकाशित हुई। आठ साल बाद उनका पहला कहानी संग्रह 'सलाखों के पीछे' प्रकाशित हुआ। इसके छे साल बाद उनका पहला उपन्यास 'अर्थान्तर' प्रकाशित हुआ। वे दो सौ से अधिक कहानियों की रचना कर चुकी हैं। उनकी कहानियों के १३ संग्रह, ७ उपन्यास और १ कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें 'पोशनूल की वापसी', 'ऐलान गली ज़िन्दा है', 'यहां वितस्ता बहती है' तथा 'अपने अपने कोणार्क' काफी चर्चित रहे।

कश्मीर की केसरी आबोहवा में पली बढ़ी चंद्रकांता की कहानियों में वहां की सभ्यता और संस्कृति का अंदाज सहज समाया हुआ है। वे वहां के लोक और लोक संस्कृति की गहरी पहचान रखती हैं और उनकी लेखनी इसे मर्मभेदी सफलता के साथ व्यक्त करती है।

आज के दौर की सुप्रसिद्ध कथा लेखिका चंद्रकांता का २००१ में प्रकाशित उपन्यास 'कथा सतीसर', कश्मीर के वृहत्तर इतिहास के बेबाक चित्रण के लिये जाना जाता है। इसके लिए चंद्रकांता को २००५ में बिड़ला फाउंडेशन के 'व्यास सम्मान' से विभूषित किया गया है। उनकी रचनाओं के विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।