मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवारसुंदर घर - शयनकक्ष


 घर को सुंदर बनाने के
उपयोगी सुझाव
(संकलित)


१८- सावन की हरियाली धुन

बरसात के दिनों में हरा रंग आँखों को खूब सुहाता है। वर्षा की रिमझिम और प्रकृति की हरियाली को कमरे में उतार लाने का मन हो तो हरे पीले धानी के इस सुंदर संयोजन को शयनकक्ष में स्थापित कर लेना खूब अच्छा रहेगा। चित्र में रंगीन पर्दों के साथ दीवार का टुकड़ा क्या खूब जुगलबंदी कर रहा है।

हरे रंग के साथ फूस वाले सुनहरे रंग की जूट की चटाइयों का सौंदर्य इसमें पारंपरिक रूप भरता है। आधुनिकता का पुट लाने के लिये एक सुंदर आधुनिक कुर्सी को जोड़ा जा सकता है। साथ में क्रीम रंग का लैंप और काला फूलदान रंगों की एक रसता को तोड़ते हुए संयोजन में ऐसा जादू भरता है जिससे बचे बिना कोई भी न रह सकेगा।

१५ सितंबर २०१६

(अगले अंक में एक और सुझाव)      पृष्ठ- . . . . . . . . . १०. ११. १२. १३. १४. १५. १६. १७. १८.

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।