मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

1
१ जून से १५ जून २०१२ तक
(लग्‍न राशिफल)  —संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के प्रयत्न असफल रहेंगे। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनके कार्यक्रमों में भाई-बहन, बंधु बांधव, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूती से उन्हें दूर किया जा सकेगा। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है, लाभ कम होने से तनाव रहेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी किसी कार्यक्रम में ननिहाल को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा।

वृष लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बना रहेगा। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे। बुद्धि ज्ञान के अन्य मामलों में भी सफलता मिलेगी, संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही बनेगी। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है। भाई-बहन,  बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित वातावरण भी कमजोर बना रहेगा। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी। किसी कार्यक्रम में ननिहाल को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी, संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही बनेगी। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बना रहेगा।


कर्क लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। लाभ कम होने से तनाव रहेगा। आपके कार्यक्रमों में भाई-बहन,  बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगा और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा।

सिंह लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई-बहन, बंधु-बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबड़ी आएगी। पिता की ओर से चिंता होगी, कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है, धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे संतुष्टि का अहसास होगा, साख बना रहेगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है।

कन्या लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास असफल होगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप के बाद भी निराशा ही बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। व्यक्तिगत गुणों से संतुष्टि बनी रहेगी, सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद संयोग बनेगा। पिता पक्ष का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित वातावरण भी कमजोर बना रहेगा। कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है।

तुला लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा,आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगा और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित वातावरण भी कमजोर बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद संयोग बनेगा! पिता का सुख प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में घर गृहस्थी का वातावरण सुखद नहीं दिखाई देगा, ससुराल का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। रूटीन मनमौजी ढंग का होगा, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। भाई-बहन, बंधु बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में असन्तुलन रहेगा। ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी।

धनु लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में कुछ झंझट उपस्थित होंगे, पर झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। लाभ कम होने से तनाव रहेगा। घर-गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल का सुखद सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान
पर सुखद संयोग बनेगा। पिता का सुख प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र का वातावरण भी मनोनुकूल होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर दिखाई देगी, भाई-बहन, बंधु-बाँधवों के साथ वैचारिक मतभेद रहेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में असन्तुलन रहेगा। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी ।

मकर लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई का वातावरण कमजोर रहेगा, इस कारण किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान के अन्य किसी पक्ष से से संबंधित वातावरण भी कमजोर बना रहेगा। पिता की ओर से चिंता होगी, कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूती से उन्हें दूर किया जा सकेगा। भाग्य के साथ देने से काम बनेंगे यानि किसी परिणाम में संयोग की बड़ी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा,आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे सुदृढ़ बनाने का हर प्रयास असफल होगा। घर-गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुडाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी।

कुंभ लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में ननिहाल के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी। इनसे संबंधित किसी कार्यक्रम में निराशा हाथ आ सकती है! संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी , किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। पर काम अधिक नहीं हो पाएगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा,आत्मविश्वास की कमी अनुभव होगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से कष्ट होगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर अपने प्रभाव की मजबूती से उन्हें दूर किया जा सकेगा। इसलिए अधिक तनाव नहीं होगा।

मीन लग्नवालों के लिए जून २०१२ के प्रथम पक्ष में भाई-बहन,  बंधु-बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबड़ी आएगी। रूटीन काफी अस्त व्यस्त रहेगा। किसी कार्यक्रम में ननिहाल को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। घर-गृहस्थी का वातावरण सुखद रहेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल का सुखद सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी सहजता रहेगी। अकारण उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से कष्ट होगा। लाभ कम होने से तनाव रहेगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने में बाधा उपस्थित होगी। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी सुखद महसूस होंगे।

 

 ४ जून २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।