मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल   

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)


१६ दिसंबर से ३१ दिसंबर २०११ तक
(लग्‍न राशिफल)
—संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु--बाँधवों का महत्तव बढेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति कष्‍ट का कारण बनेगी।

वृष लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान पक्ष के मामलों में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को संपन्न किया जा सकेगा। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। भाई.बहन, बंधु-बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी।

मिथुन लग्नवालों के लिए दिसंबर२०११ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को सुदृढ़ करने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। माता पक्ष का भी महत्त्व दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए श्रम जारी रहेगा। ससुराल पक्ष का महत्त्व बढ़ेगा, उनके साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्त्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। पढ़ाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के का सुख मिलेगा। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास असफल होगा।

कर्क लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु-बाँधवों का महत्तव बढेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य काफी गड़बड़ रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

सिंह लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान पक्ष के मामलों में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को संपन्न किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम में भाई.बहन, बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा। बेवजह के उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से तकलीफ होगा।

कन्या लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। लाभ के कमजोर रहने से तनाव बनेगा।

तुला लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। भाई, बहन, बंधु-बाँधवों का महत्तव बढेगा, पर किसी कार्यक्रम में भाई.बहन, बंधु.-बाँधवों के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। दिनचर्या मनमौजी ढंग की होगी, किसी कार्यक्रम लिये समय की कमी नहीं होगी। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी।

वृश्चिक लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में दिनचर्या काफी व्यवस्थित होगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को संपन्न किया जा सकेगा। महत्त्वपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान पक्ष के मामलों में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों से सुखद जुड़ाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी।

धनु लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में ससुराल पक्ष का महत्तव बढेगा, उनके साथ तालमेल बनाने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पड़ेगा।

मकर लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में प्रभावशाली लोगों से संबंध की मजबूती बनेगी। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये सब चिंतन के विषय बने रहेंगे। भाई, बहन, बंधु-बाँधवों का महत्तव बढेगा, कोई बड़ा खर्च उपस्थित होगा, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी मजबूत महसूस होंगे। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र का माहौल भी मनोनुकूल होगा। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी।

कुंभ लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ का द्वितीय पक्ष बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए महत्तवपूर्ण होंगे, संतान पक्ष में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को संपन्न किया जा सकेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। काफी महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी।

मीन लग्नवालों के लिए दिसंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। ससुराल पक्ष का महत्तव बढेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को मजबूती देने के कार्यक्रम बनेंगे, कुशल लोगों का साथ मिलेगा। पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। किसी कार्यक्रम में भाई.बहन, बंधु-बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिनचर्या मनमौजी ढंग का होगा, किसी कार्यक्रम लिये समय की कमी नहीं होगी। वातावरण की कमजोरी के कारण पढाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कठिन रहेगा। संतान से संबंधित माहौल भी कमजोर बना रहेगा।

१ से १५ दिसंबर २०११

२ दिसंबर २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।