मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


भविष्य फल

(अपनी लग्न जानने के लिये संगीता पुरी के इस लेख को ध्यान से पढ़ें)

 


१६ से ३० नवंबर २०११ (लग्‍न राशिफल)
—संगीता पुरी


मेष लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को बढ़ाने का अवसर मिलेगा, विद्वानों का साथ होगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र मनोनुकूल रहेगा। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का कष्‍ट हो सकता है।


वृष लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, । संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान के विषय में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। ससुराल का महत्तव बढ़ेगा, किसी कार्यक्रम में उनके साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा व्यय हो सकता है, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पिता का सुखद अनुभव प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र मनोनुकूल रहेगा। भाई.बहन, बंधु बाँधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी।


मिथुन लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को बढ़ाने का अवसर मिलेगा, विद्वानों का साथ होगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। काफी महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है , इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। दिनचर्या मनमौजी ढंग का होगा, किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। किसी परिणाम में संयोग की बडी भूमिका रहेगी, धार्मिक कार्यक्रमों में भी सुखदायक उपस्थिति बनेगी। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।


कर्क लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में भाई , बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढेगा , पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई बड़ा व्यय हो सकता है, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे , संतान के विषय में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बडी उत्तरदायित्व मिल सकता है। घर , गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, ससुराल के लोगों से सुखद जुडाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दिनचर्या मनमौजी ढंग का होगा , किसी कार्यक्रम को अंजाम देने में समय की कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य काफी गडबड रहेगा, आत्मविश्वास की कमी बनेगी, व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।


सिंह लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में धन की स्थिति मजबूत होगी। संपन्न लोगों से
विचार विमर्श होगा। काफी महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। घर, गृहस्थी का वातावरण सुखद बनेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के लोगों से सुखद जुडाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बेवजह के उपस्थित खर्चों से परेशानी होगी, बाहरी व्यक्ति या स्थान से तकलीफ होगा।


कन्या लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को बढ़ाने का अवसर मिलेगा, विद्वानों का साथ होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बडी उत्तरदायित्व मिल सकता है। भाई, बहन, बंधु-बाँधवों का महत्तव बढेगा, पर उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी मजबूत महसूस होंगे। झंझट उपस्थित हो सकते हैं, पर प्रभाव की मजबूत स्थिति से उन्हें दूर किया जा सकेगा। लाभ के कमजोर रहने से तनाव बनेगा।


तुला लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में भाग्य, भगवान, धर्म . ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। कोई बड़ा व्यय हो सकता है, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, इसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम भी बनेंगे। संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। ससुराल का महत्तव बढ़ेगा, किसी कार्यक्रम में ससुराल के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। पढाई लिखाई का वातावरण सुखद होगा, संतान के मामले भी मजबूत महसूस होंगे। पिता पक्ष काफी कमजोर बना रहेगा, कर्मक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी।


वृश्चिक लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्य पूरे होंगे। अपने प्रयास से किसी महत्वपूर्ण लाभ को प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य या व्यक्तिगत गुणों को बढ़ाने का अवसर मिलेगा, विद्वानों का साथ होगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। किसी कार्यक्रम में भाई-बहन, बंधु बाँधवों के मामलों में सुखद अहसास बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। माता पक्ष को लेकर सुखद अहसास बनेगा, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति का भी सुख प्राप्त होगा। संयोग के न बन पाने से कोई असफलता दिखाई पड़ सकती है। किसी धार्मिक क्रियाकलापों के बाद भी निराशा ही बनेगी।


धनु लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में ससुराल का महत्तव बढेगा, पर उनके साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बडी उत्तरदायित्व मिल सकता है। कोई बड़ा व्यय हो सकता है, किसी कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति या स्थान के साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुद्धि ज्ञान के मामलों के लिए ये दिन महत्तवपूर्ण होंगे, संतान के विषय में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। किसी कार्यक्रम में भाई, बहन एवं बंधु बाँधवों से सुखद अनुभव होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त रहेगी और किसी घटना का प्रभाव जीवनशैली पर बुरे ढंग से पडेगा।


मकर लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में प्रभावशाली लोगों से संबंध सुदृढ़ होंगे। कुछ झंझटों को सुलझाने में अपने प्रभाव का पूरा उपयोग करना होगा। भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। काफी महत्तवपूर्ण लाभ की संभावना है, इसे प्राप्त करने के लिए प्रयास बनेगा। किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए मेहनत जारी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। धन कोष की स्थिति अच्छी रहेगी, साख बनी रहेगी। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल से तनाव उपस्थित हो सकता है। प्रेम संबंध में भी दूरी बनेगी।


कुंभ लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में बुद्धि तथा ज्ञान से संबंधित महत्तवपूर्ण कार्य होंगे, संतान के मामलों में महत्तवपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी, जिससे समय पर सारे कार्य पूरे होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्तव दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी बडी उत्तरदायित्व मिल सकता है। भाई, बहन, बंधु बाँधवों का महत्तव बढेगा, पर किसी कार्यक्रम में उनके साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास भरपूर होगा। मनोनुकूल व्यय का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण कठिनाई का अनुभव होगा।


मीन लग्नवालों के लिए नवंबर २०११ के द्वितीय पक्ष में किसी कार्यक्रम में माता पक्ष का भी महत्तव दिख सकता है, वाहन या किसी प्रकार की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न जारी रहेगा। ससुराल का महत्तव बढ़ेगा, किसी कार्यक्रम में उनके साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। भाग्य, भगवान, धर्म- ये यब चिंतन के विषय बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, संपन्न लोगों से विचार विमर्श होगा। मनोनुकूल व्यय का वातावरण तैयार होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ हो सकता है। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना है। पढाई लिखाई या किसी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करने का वातावरण नहीं बन सकेगा। संतान सुख में बाधा रहेगी।

१ नवंबर से १५ नवंबर २०११

१४ नवंबर २०११

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।