रसोईघर— फलों के व्यंजन

सांध्य सुंदरी

४ लोगों के लिये, समय १० मिनट

सामग्री-

  • १ नींबू

  • १ मीठा अनन्नास

  • ४ संतरे

  • अनारदाने का मीठा शरबत

  • बर्फ का चूरा

  • चित्र के अनुसार मध्यम ऊँचाई के लंबे गिलास

विधि-

  • संतरा, नींबू और अनन्नास का रस निकाल लें।

  • फ्रिज में रख कर ठंडा करें।

  • १ प्याला संतरे का रस और २ चम्मच नींबू के रस को एक साथ मिला लें।

  • एक लंबे गिलास में पहले अनारदाने का मीठा शरबत डालें।

  • दो चम्मच बर्फ का चूरा इस प्रकार डालें कि लाल अनारदाने के शरबत के ऊपर सफेद पर्त बन जाए।

  • इसके ऊपर नीबू के रस मिला हुआ संतरे का रस डालें
    बर्फ की एक और पर्त बनाएँ और अनन्नास का रस डालें।

  • गिलास को सजाएँ और स्ट्रॉ डाल कर परोसें।

  • तारीफ इसमें है कि सब रंग अलग अलग दिखाई दें और जहाँ बर्फ है वहाँ धीरे धीरे एक साथ मिलते हुए शाम के रंगों की आभा बनाएँ। इसीलिये इस पेय का नाम सांध्य सुंदरी है।

  • स्ट्रॉ को ऊपर नीचे कर के अलग अलग स्वाद का मज़ा लिया जा सकता है।

  • अनारदाने का मीठा शर्बत ना मिले तो गुलाब के मीठे शर्बत या रूह-अफ़ज़ा का प्रयोग किया जा सकता है।