|
 |
-
सख्त
नींबू या संतरे को अगर गरम पानी में कुछ देर के लिए रख दिया
जाये तो उसमें से आसानी से अधिक रस निकाला जा सकता है।
-
आलू उबालते समय पानी में थोड़ा-सा
नमक मिला दें तो आलू फटेंगे नहीं और आसानी से छिल जाएँगे।
-
करेले और अरबी को बनाने से पहले
काटकर नमक के पानी में भिगो दें। करेले की कड़वाहट और अरबी की
चिकनाहट निकल जाएगी।
-
मेथी के साग की कड़वाहट हटाने के
लिये उसे काटें, नमक मिलाकर, थोड़ी देर के लिये अलग
रखें और दबाकर थोड़ा रस निकाल दें।
-
फूलगोभी की सब्जी में एक छोटा
चम्मच दूध या सिरका डालें तो फूलगोभी का सफ़ेद रंग पीला नहीं
पड़ेगा।
|