|
हर्षित दर
दुनिया
चौबारा
घर में चमका एक सितारा |

|
|
कोमल सुंदर
नर्म दुलारा
अरमानों का नया
पिटारा
खुशियों से झूमे जग सारा
घर में चमका एक सितारा
|

|
|
जो दुआओं में बार बार था
आँखों में बन के दुलार था
जिसका सबको इंतजार था
वह नन्हा मेहमान पधारा
घर में चमका एक सितारा
|

|
|
अनुभव के नूतन पग धरता
जीवन में कोमलता भरता
हर सपने को पूरा करता
मन के मौसम का इकतारा
|

|
|
सदा सफलता जग में पाए
अपनों का सम्मान बढ़ाए
मुस्कानों के कमल खिलाए
यही आज आशीष हमारा |